LOADING

Type to search

जग मंदिर में लाल जोड़े में सजकर आई दुल्हन

Local

जग मंदिर में लाल जोड़े में सजकर आई दुल्हन

Share

उदयपुर में चल रही रॉयल वेडिंग में जोधपुरी सूट पहनकर शामिल हुए जूनियर ट्रम्प
जग मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों संग हुए फेरे
सिटी पैलेस में जेनिफर लोपेज की परफॉर्मेंस से सजा ग्रांड रिसेप्शन
उदयपुर, 23 नवम्बर:
लेकसिटी उदयपुर विश्वस्तरीय रॉयल वेडिंग की चमक से जगमगा लगातार जगमगा रही है। अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी रविवार को पिछोला झील के बीच स्थित जग मंदिर पैलेस में दक्षिण भारतीय हिंदू रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई। लाल जोड़े में सजी दुल्हन अपने भाइयों के साथ नाव से जग मंदिर पहुंची, वहीं दूल्हे वामसी गडिराजू ने जयपुर के हाथी बाबू पर परम्परागत बारात निकालकर सभी का ध्यान खींचा।
सुबह होटल लीला और लेक पैलेस से मेहमानों को विशेष नावों से जग मंदिर लाया गया, जहां विदेशी फूलों से सजा भव्य मंडप तैयार किया गया था। मंडप के पास स्थित मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। पारंपरिक गीतों और विशिष्ट प्रस्तुतियों के बीच दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और कन्यादान की रस्म पूरी की गई। हर पल को विशेष बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय टीम ने रस्मों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की।
शादी की रस्मों में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी विशेष मेहमान के रूप में आए हुए हैं। रविवार को वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वाइट जोधपुरी सूट में पहुंचे और मेहमानों के साथ तस्वीरें क्लिक कराते नजर आए।
शाम को सिटी पैलेस के जनाना महल में ग्रांड रिसेप्शन का भव्य आयोजन हुआ। रिसेप्शन में पहले डीजे ब्लैक कॉफी ने माहौल बनाया, जिसके बाद हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज की विशेष प्रस्तुति ने समारोह का आकर्षण बढ़ा दिया। डीजे अमन ने भी अपनी प्रस्तुति से मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
दुनिया भर से आए मेहमानों ने इस रॉयल वेडिंग में भारतीय परंपराओं और उदयपुर की मेहमाननवाजी का अनुभव किया। समारोह में हर रस्म, हर पल को यादगार बनाने की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं, जो आयोजन के दौरान पूरी शान के साथ दिखाई दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *