LOADING

Type to search

डूंगरपुर के जंगल में लेपर्ड का शव मिला, शिकार की आशंका

Local

डूंगरपुर के जंगल में लेपर्ड का शव मिला, शिकार की आशंका

Share

सिर और पंजे काटे गए, वन विभाग ने शिकारियों की तलाश शुरू की
उदयपुर, 26 अक्टूबर:
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में आसपुर इलाके के साबला वन क्षेत्र के जंगल में शनिवार देर शाम को एक लेपर्ड का शव मिला। वन विभाग ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई और शिकार की आशंका जताई है। शव में सिर और चारों पंजे काटे गए थे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए, जिससे मौत स्वाभाविक नहीं लगती।
फॉरेस्ट ऑफिसर चंद्रवीर सिंह ने बताया कि शव को पहले आसपुर फॉरेस्ट ऑफिस में रखा गया और बाद में उदयपुर भेजा गया, जहां पशु चिकित्सकों ने रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया और बाद में सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। वन विभाग ने आसपास के जंगलों में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
ग्रामीणों ने खंडेश्वर महादेव मंदिर के पास झाड़ियों में शव देखा और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। इस घटना से वन्यजीव संरक्षण की चिंताएं बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लेपर्ड और बाघ जैसी जंगली मवेशियों के अंग और खाल की काले बाजार में कीमत 5-10 लाख तक होती है। शव के सिर, पंजे और खाल तस्करों द्वारा खरीदी-फरोख्त के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए शिकारियों की तलाशी और जांच तेज कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *