LOADING

Type to search

सूर्य को अर्घ्य देकर सम्पन्न हुआ छठ महापर्व, सांसद डॉ. रावत सपत्नीक हुए शामिल

Local

सूर्य को अर्घ्य देकर सम्पन्न हुआ छठ महापर्व, सांसद डॉ. रावत सपत्नीक हुए शामिल

Share


उदयपुर, 28 अक्टूबर: छठ महापर्व का चौथा और अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। फतहसागर झील के देवाली छोर सहित रानी रोड तथा गोवर्धन सागर पर बिहार और उत्तर भारत के श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया।
इस अवसर पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत सपत्नीक उपस्थित रहे और देश की समृद्धि, सुख-शांति तथा जनकल्याण की कामना की। डॉ. रावत की पत्नी डॉ. रजनी रावत ने भी सूर्य देव की आराधना की। उत्तर भारतीय समाज के अध्यक्ष अजबसिंह यादव, उमा प्रताप सिंह, मैथिली समाज के प्रतिनिधियों और लघु उद्योग भारती के मनोज जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान पारम्परिक वेशभूषा में महिलाओं ने गीत-संगीत के साथ पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं संतान की दीर्घायु की प्रार्थना की। सूर्य आराधना के साथ लोकआस्था का यह महापर्व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *