LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ सभापति के पति की राष्ट्रीय पर्व में भूमिका पर कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट

Local

प्रतापगढ़ सभापति के पति की राष्ट्रीय पर्व में भूमिका पर कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट

Share

प्रहलाद गुर्जर को राष्ट्रीय पर्व में भूमिका देना आपत्तिजनक, निर्वाचित सदस्य नहीं और सामाजिक छवि संदिग्ध
प्रतापगढ़, 21 दिसम्बर:
प्रतापगढ़ नगर परिषद की सभापति रामकन्या गुर्जर के पति प्रहलाद गुर्जर के राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण, पुरस्कार वितरण और संबोधन करने पर कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने विरोध जताया है। कलेक्टर ने सभापति को पत्र भेजकर प्रोटोकॉल उल्लंघन का संज्ञान लेने और मामले की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने पत्र में लिखा कि प्रहलाद गुर्जर न तो नगर परिषद का निर्वाचित सदस्य हैं और न ही कोई पदाधिकारी। इसके अलावा उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि संदिग्ध मानी जाती है। ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रीय पर्वों जैसे संवेदनशील अवसरों पर प्रमुख भूमिका देना प्रशासनिक मर्यादा और शासन निर्देशों का उल्लंघन है। 15 अगस्त 2025 को हुए कार्यक्रम की छह तस्वीरें भी कलेक्टर ने सभापति को भेजी हैं।
सभापति का पक्ष: पति ने केवल तिरंगे के पास खड़े होने की बात कही
सभापति रामकन्या गुर्जर ने कहा कि उनके पति ने तिरंगा नहीं फहराया, केवल पास में खड़े थे। उन्होंने कहा कि संविधान में यह कहीं नहीं लिखा कि कोई व्यक्ति तिरंगे के पास खड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने इसे झूठा आरोप करार देते हुए कहा कि उनके पति ने कोई अनाधिकृत कार्य नहीं किया। कलेक्टर ने सभापति से पूछा है कि किन परिस्थितियों और आधार पर प्रहलाद गुर्जर को राष्ट्रीय पर्व में भूमिका दी गई और अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *