LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में 9 लाख की लूट का झूठ पकड़ा, कार्मिक गिरफ्तार

Local

बांसवाड़ा में 9 लाख की लूट का झूठ पकड़ा, कार्मिक गिरफ्तार

Share


बांसवाड़ा, 30 अक्टूबर(विजन 360 न्यूज): शहर में कथित मोटरसाइकिल लूट और 9 लाख रुपए की चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया। व्यापारी के अपने ही कार्मिक पलाश पटेल ने लूट की झूठी कहानी रची थी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से चोरी की राशि बरामद कर ली गई।
राजतालाब थानाधिकारी देवीलाल ने बताया कि व्यापारी प्रबुद्ध व्यास ने 29 अक्टूबर को अपने कार्मिक पलाश को 9 लाख रुपए का चेक बैंक जमा कराने भेजा था। पलाश ने बाद में कहा कि लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल गिरा दी और रुपए लूट लिए।
पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे, जिसमें पलाश के कथन की पुष्टि नहीं हुई। पूछताछ में पलाश ने अपने पुराने मकान में रुपए छिपाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके निशानदेही पर राशि बरामद की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *