नाना ने दोहिते की हत्या कर बेटी पर किया कुल्हाड़ी से वार
Share
उदयपुर, 6 नवम्बर: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अधेड़ ने अपने तीन साल के दोहिते की हत्या कर दी और अपनी बेटी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर शाम 7 बजे जेल रोड इलाके में शौकत नामक व्यक्ति का पड़ोसी से झगड़ा हो रहा था। उसकी बेटी काजल अपने 3 साल के बेटे अरबाज को लेकर पिता को समझाने आई थी। इसी दौरान गुस्से में आकर शौकत ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हमले में अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काजल गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी रूप सिंह ने बताया कि आरोपी शौकत को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई करेगी।
