LOADING

Type to search

विक्रम भट्ट की जमानत याचिका पर 6 घंटे चली सुनवाई, आज फिर होगी

Local

विक्रम भट्ट की जमानत याचिका पर 6 घंटे चली सुनवाई, आज फिर होगी

Share

भट्ट के वकील ने गंभीर बीमारी होने को बताया आधार, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
उदयपुर, 17 दिसम्बर:
मूवी बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी की नियमित जमानत याचिका पर बुधवार को उदयपुर कोर्ट में करीब 6 घंटे सुनवाई चली। सुबह 11:30 बजे शुरू हुई सुनवाई लंच के बाद शाम 5:30 बजे तक चली। जज ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनी और गुरुवार को सुनवाई फिर से होगी।
भट्ट के वकील जयकृष्ण और कमलेश दवे ने कहा कि दंपती लंबे समय से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके आधार पर जमानत दी जानी चाहिए। वहीं, परिवादी के वकील मंजूर हुसैन ने कहा कि दोनों का सरकारी हॉस्पिटल में मेडिकल चेकअप कराया गया है। कोर्ट ने जेल में विशेष सेल की मांग वाला प्रार्थना पत्र लौटाते हुए इसे सक्षम अधिकारी के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया।
यह है मामला
मामला 42 करोड़ के फिल्म कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है, जो राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने भट्ट से कराया था। 17 नवंबर को भट्ट सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। भट्ट दंपती को 7 दिसंबर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया और 9 दिसंबर को उदयपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया गया। हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी में जल्दबाजी पर जांच अधिकारी और पुलिस अधिकारियों को पेश होने का आदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *