LOADING

Type to search

सूरजपोल से प्रताप नगर तक नगर निगम ने हटाए अतिक्रमण

Local

सूरजपोल से प्रताप नगर तक नगर निगम ने हटाए अतिक्रमण

Share

उदयपुर, 10 नवम्बर: नगर निगम ने सोमवार को सूरजपोल चौराहा से प्रताप नगर और पुराने आरटीओ मार्ग तक सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी के नेतृत्व में टीम ने सड़क पर लगे केबिन, टीन शेड और अन्य पक्के निर्माण ध्वस्त किए।
आयुक्त ने बताया कि पहले अतिक्रमियों को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन किसी ने पालन नहीं किया। कार्रवाई के दौरान मार्ग अवरुद्ध करने वाले सभी निर्माण हटाए गए, जिससे सड़क खुला नजर आने लगी।
आयुक्त खन्ना ने आमजन से अपील की कि यदि किसी ने अपने आसपास कोई स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण किया है, तो उसे स्वयं हटाएं, अन्यथा नगर निगम इसे मजबूरन हटाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई से सड़क मार्ग पूरी तरह खुला और यातायात सुचारू हुआ। नगर निगम ने साफ किया कि आगे भी अतिक्रमण को रोकने और मार्ग सुरक्षित बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *