LOADING

Type to search

सागवाड़ा नगर पालिका से खोड़निया की नेम प्लेट हटाई, आशीष गांधी फिर बने अध्यक्ष

Local

सागवाड़ा नगर पालिका से खोड़निया की नेम प्लेट हटाई, आशीष गांधी फिर बने अध्यक्ष

Share


डूंगरपुर, 21 जनवरी: सागवाड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद में कांग्रेस के नरेंद्र खोड़निया को निलंबित किए जाने के बाद उनकी नेम प्लेट हटा दी गई। इसके साथ ही भाजपा के आशीष गांधी ने बुधवार को दोबारा अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।
नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से राजनीतिक खींचतान चल रही थी। 14 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर नरेंद्र खोड़निया ने अध्यक्ष पद संभाला, लेकिन अगले ही दिन दोनों दावेदार अपने-अपने कमरे में बैठकर अध्यक्ष होने का दावा करने लगे।
राज्य सरकार ने 20 जनवरी को पट्टा आवंटन घोटाले के आरोप में खोड़निया को फिर से निलंबित कर दिया। इसके बाद उनके अध्यक्ष कार्यालय से नेम प्लेट हटाई गई और अध्यक्ष के कार्यकाल बोर्ड पर आशीष गांधी का नाम अंकित कर दिया गया।
स्वायत्त शासन विभाग के आदेश के बाद आशीष गांधी आज नगर पालिका पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने अध्यक्ष की कुर्सी संभाली और पदभार ग्रहण किया। इस कदम से सागवाड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष पद का विवाद फिलहाल समाप्त होता दिख रहा है, लेकिन राजनीतिक माहौल अभी भी तनावपूर्ण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *