LOADING

Type to search

उदयपुर में 26 जनवरी से भारत के अग्निशमन कार्मिकों का राष्ट्रीय टूर्नामेंट

Local

उदयपुर में 26 जनवरी से भारत के अग्निशमन कार्मिकों का राष्ट्रीय टूर्नामेंट

Share

देशभर के 1500 से अधिक अग्निशमन अधिकारी और कर्मचारी लेंगे भाग
उदयपुर, 22 जनवरी:
उदयपुर में भारत के अग्निशमन सेवा से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का राष्ट्रीय स्तर का भव्य टूर्नामेंट नगर निगम उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से 1500 से अधिक फायर फाइटर्स भाग लेंगे।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी को आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। आयुक्त ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उन वीर अग्निशमन कर्मियों के सम्मान का प्रतीक है, जो हर संकट में अपनी जान जोखिम में डालकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 2000 अग्निशमन कर्मी शामिल होंगे। प्रतियोगिताओं के दौरान उनकी शारीरिक दक्षता, व्यावसायिक कौशल, टीम भावना, अनुशासन, त्वरित निर्णय क्षमता और आपात परिस्थितियों में सटीक कार्रवाई की क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें एथलेटिक्स, आर्म रेसलिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, लॉन टेनिस, मस्टर, सीढ़ी दौड़, टेबल टेनिस, सबसे ताकतवर अग्निशामक, अल्टीमेट फायर फाइटर और कुश्ती जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन फील्ड क्लब में होगा, जहां मशाल प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। मशाल साहस, कर्तव्य और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक होगी। आयोजन के दौरान सेवानिवृत अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कार्यकाल में अपने ऑपरेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज को संदेश दिया। प्रतियोगिताएं महाराणा प्रताप खेल गांव, फील्ड क्लब और लवकुश स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *