LOADING

Type to search

धर्मस्थल के भीतर आपत्तिजनक स्टोरी डालने का आरोपी गिरफ्तार

Local

धर्मस्थल के भीतर आपत्तिजनक स्टोरी डालने का आरोपी गिरफ्तार

Share

बांसवाड़ा में दो दिन पुराने पोस्टर विवाद का नया मोड़
बांसवाड़ा, 10 दिसम्बर:
पाला रोड स्थित जामा मस्जिद के सामने लगे पोस्टर विवाद को पुलिस ने दो दिन पहले शांत कराया था, लेकिन मामला अब सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड होने के बाद फिर गरमा गया है। धार्मिक स्थल के भीतर जाकर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक स्टोरी डालने वाले युवक पुष्पेन्द्र पुत्र कुरिया यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने शहर में तनाव की नई स्थिति पैदा कर दी थी।
पोस्टर विवाद से शुरू हुआ मामला
8 दिसंबर की रात जामा मस्जिद के भवन के सामने एक समुदाय द्वारा पोस्टर लगाए जाने के बाद दूसरे समुदाय ने ठीक सामने दूसरी ओर पोस्टर लगा दिया। बढ़ती भीड़ और तनाव के बीच पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश कर पोस्टर उतरवाए और स्थिति नियंत्रण में लाई।
धार्मिक स्थल के भीतर वीडियो—धमकी के आरोप
अंजुमन इस्लामिया के सदर शोयब खान ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी कि 9 दिसंबर को पुष्पेन्द्र यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मस्जिद के भीतर का वीडियो, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले भाषण और आपत्तिजनक स्टोरी अपलोड की। रिपोर्ट में यह भी आरोप है कि उसने सदर को जान से मारने की धमकी तक दी।
शोयब खान ने पुलिस को संबंधित वीडियो व साक्ष्य भी उपलब्ध कराए। मामले में मनोज खांट और गोपी नामक युवकों को भी आरोपी बनाया गया है, जिनकी भूमिका की जांच जारी है।
आरोपी गिरफ्तार, अन्य की जांच
कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बुधवार को गामठवाड़ा सागवाड़ा निवासी पुष्पेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मनोज खांट और गोपी की संलिप्तता संबंधी साक्ष्य मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक वीडियो या पोस्ट की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि माहौल खराब होने से रोका जा सके। पोस्टर विवाद से शुरू हुआ यह मामला अब साइबर और धार्मिक संवेदनशीलता के दायरे में पहुंच गया है, जिसकी जांच पुलिस तेजी से कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *