LOADING

Type to search

साइबर थाना की छत का प्लास्टर गिरा, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

Local

साइबर थाना की छत का प्लास्टर गिरा, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

Share

जर्जर भवन में चल रहे तीन पुलिस कार्यालय, विभाग ढूंढ रहा वैकल्पिक स्थान
डूंगरपुर, 5 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
डूंगरपुर जिले के साइबर थाना कार्यालय में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। थाना भवन की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि नीचे लगी पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) की परत ने प्लास्टर को संभाल लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के दौरान थाने में मौजूद छह पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर के ऊपरी हिस्से में स्थित यह भवन पहले से ही सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जर्जर घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद इसी भवन में साइबर थाना, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय और कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी तुरंत बाहर निकल आए और स्थिति को संभाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक मीणा ने बताया कि भवन की स्थिति अत्यंत खराब है। विभाग इन कार्यालयों को सुरक्षित वैकल्पिक भवन में स्थानांतरित करने के प्रयास कर रहा है।
उन्होंने बताया कि डूंगरपुर में नए पुलिस अधीक्षक भवन के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है और उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *