LOADING

Type to search

लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अग्नि पूजन के साथ गूंजा परिसर

Local

लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अग्नि पूजन के साथ गूंजा परिसर

Share


उदयपुर, 13 जनवरी :
नारायण सेवा संस्थान के लियो का गुड़ा स्थित बड़ी परिसर में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ निदेशक वंदना अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारम्परिक पंजाबी वेशभूषा में सजे बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोकनृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों सहित उनके परिजनों एवं साधकों ने लोहड़ी की पवित्र अग्नि में तिल, मूंगफली, रेवड़ी व गुड़ अर्पित कर सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। निदेशक वंदना ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रेम, सौहार्द और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *