मावली के बागोलिया बांध में फीडर निर्माण का प्रधानमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया
Share
मावली, 25 सितम्बर : मावली ब्लॉक के बड़ियार बागोलिया तालाब में पानी लाने के लिए 190 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फीडर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा से वर्चुअल रूप में किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद सी. पी. जोशी, मंत्री प्रेम चंद बैरवा सहित अन्य विधायकों और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह की उपस्थिति रही।
उद्घाटन कार्यक्रम में मावली क्षेत्र के किसानों, नागरिकों, महिलाओं और हजारों स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। बड़ियार बागोलिया तालाब में पानी लाने की स्वीकृति सांसद सी. पी. जोशी के प्रयास से संभव हुई। कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल पालीवाल, उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी, नोडल अधिकारी मनोज जैन, अधिशासी अधिकारी जल संसाधन देवपाल सुमन, तहसीलदार दिनेश यादव, विकास अधिकारी शैलैन्द्र खिंची सहित अन्य विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
190 करोड़ रुपये की इस परियोजना से मावली क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा। फीडर निर्माण से बड़ियार बागोलिया तालाब में जल स्तर बढ़ेगा और आसपास के किसानों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री के उद्घाटन से यह परियोजना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी।
