LOADING

Type to search

निजी स्कूल बस चालक बच्चों से लगवाता था “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे

Local

निजी स्कूल बस चालक बच्चों से लगवाता था “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे

Share

ग्रामीणों का हंगामा, आरोपी बस चालक पुलिस के हवाले किया
उदयपुर, 19 सितम्बर:
डूंगरपुर जिले की गलियाकोट पंचायत समिति के गडाजसराजपुर गांव के दिव्य संस्कार स्कूल के बस चालक की देशविरोधी हरकत ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया। आरोप है कि चालक शाहरुख बच्चों से बस में बैठने से पहले “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगवाता था। इसकी जानकारी तब सामने आई जब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने यह बात घर पर बताई। माताओं ने ग्रामीणों से शिकायत की तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।
शुक्रवार सुबह अभिभावक और ग्रामीण बच्चों के साथ बस स्टॉप पर पहुंचे। जैसे ही बच्चे बस में चढ़े, चालक शाहरुख ने ज़ोर से नारे लगवाए। तभी ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी अभिभावकों और ग्रामीणों से उलझ गया। इसके बाद लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपी चालक को पकड़कर चितरी थाने में सौंप दिया।
पुलिस को सौंपे वीडियो सबूत
ग्रामीणों ने पुलिस को वह वीडियो भी सौंपा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चालक बच्चों से पाकिस्तान समर्थक नारे लगवा रहा है। सबूत सामने आने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव और बढ़ गया। थाने में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर आरोपी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।
एसडीएम को ज्ञापन, कार्रवाई की चेतावनी
ग्रामीणों और अभिभावकों ने गलियाकोट एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर देशद्रोह कानून के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने जल्द सख्त कदम नहीं उठाए तो वे आंदोलन करेंगे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बस चालक शाहरुख को डिटेन कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद से भारी आक्रोश है और लोग इसे बच्चों की मासूमियत के साथ विश्वासघात और देशद्रोह करार दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *