LOADING

Type to search

शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स पहुंची चित्तौड़गढ़, विदेशी पर्यटकों ने सराहा किले की भव्यता

Local

शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स पहुंची चित्तौड़गढ़, विदेशी पर्यटकों ने सराहा किले की भव्यता

Share

34 भारतीय और विदेशी पर्यटक हुए किले के दीवान
उदयपुर , 31 अक्टूबर(विजन 360 न्यूज डेस्क):
राजस्थान की शाही ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ इस सप्ताह 34 पर्यटकों के साथ ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ पहुंची। इसमें 6 भारतीय और 28 विदेशी पर्यटक शामिल थे। विदेशी पर्यटकों में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा के यात्री थे। चित्तौड़गढ़ का किला, उसकी विशाल दीवारें और ऐतिहासिक स्थल सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने। पर्यटकों ने किले की भव्यता और इसके पीछे के प्रेरक इतिहास की खूब सराहना की।
तीन पोतियों सहित कई बुजुर्ग पर्यटक शामिल
इस यात्रा में तीन पोतियां अपनी दादी के साथ शामिल हुईं, जो अमेरिका से आई थीं। उन्होंने विजय स्तंभ, जौहर स्थल और किले के व्यू प्वाइंट को देखकर उत्साह व्यक्त किया। बेंगलुरु से आए डॉक्टर दंपती डॉ. सिद्धार्थ और पूजा ने समीधेश्वर महादेव मंदिर की शांति और दिव्यता को यादगार बताया।
विजय स्तंभ और जौहर स्थल ने जीता विदेशी पर्यटकों का दिल
विदेशी पर्यटकों ने विजय स्तंभ और जौहर स्थल की वास्तुकला और इतिहास को अद्भुत बताया। एक जर्मन पर्यटक ने कहा, “किला बहुत भव्य है और हर दीवार इतिहास बोलती है।” ऑस्ट्रेलियाई महिला ने किले के चारों ओर की हरियाली और शांत वातावरण की प्रशंसा की।
स्थानीय गाइडों ने दिया रोचक इतिहास
त्रिलोक सालवी, हरीश साहू और सतीश साहू ने पर्यटकों को रानी पद्मिनी की कहानी, जौहर स्थल, विजय स्तंभ और मीरा मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विदेशी पर्यटक किले की नक्काशी, विशाल द्वार और ऊंचे स्तंभ देखकर भारत के गौरवशाली अतीत का अनुभव कर रहे थे।
इतिहास और संस्कृति से भरा अनुभव
विदेशी पर्यटकों ने चित्तौड़गढ़ में राजपूताना साहस, संस्कृति और कला का अनोखा संगम देखा। किले से शहर का दृश्य और आसमान में फैले बादल उनके लिए किसी पेंटिंग से कम नहीं थे। इस यात्रा ने विदेशी और भारतीय सभी पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव छोड़ दिया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *