LOADING

Type to search

छुट्टी पर गईं कुलगुरु की छुट्टियां फिर बढ़ने के आसार

Local

छुट्टी पर गईं कुलगुरु की छुट्टियां फिर बढ़ने के आसार

Share

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की प्रो. सुनीता मिश्रा को एक महीने और अवकाश की संभावना
उदयपुर, 23 अक्टूबर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की कुलगुरु प्रोफेसर सुनीता मिश्रा की छुट्टियां एक बार फिर बढ़ाई जा सकती हैं। पिछले महीने राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े के निर्देश पर उन्हें अवकाश पर भेजा गया था। अब संभावना जताई जा रही है कि उनका अवकाश एक माह के लिए और बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत को सुखाड़िया विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय का प्रशासनिक संचालन फिलहाल स्थिर बना हुआ है, लेकिन कुलगुरु की वापसी की संभावना कम दिखाई दे रही है। प्रो. मिश्रा का कार्यकाल अगस्त 2026 तक है, परंतु हालिया विवादों के चलते उन्हें यूनिवर्सिटी से और अधिक समय तक दूर रखा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *