LOADING

Type to search

75% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को सरपंच ने कराई हवाई यात्रा

Local

75% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को सरपंच ने कराई हवाई यात्रा

Share

बांसवाड़ा के प्रदीप निनामा ने निभाया वादा; दिल्ली-जयपुर भ्रमण कराया, स्कूटी और नकद पुरस्कार भी तैयार
बांसवाड़ा, 9 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक पहल करते हुए बांसवाड़ा की नवाखेड़ा पंचायत के सरपंच (प्रशासक) प्रदीप निनामा ने 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले 14 मेधावी विद्यार्थियों को हवाई यात्रा का अनोखा उपहार दिया। शनिवार को सभी विद्यार्थियों को उदयपुर से दिल्ली और फिर जयपुर ले जाकर ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। यह वादा निनामा ने पहले किया था, जिसे उन्होंने अब पूरा किया।
सरपंच निनामा बीते 9 वर्षों से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं। वे हर साल करीब 1 लाख रुपए के शैक्षणिक पुरस्कार वितरित करते हैं। मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को 7,000, 5,000 और 3,000 रुपए तक के नकद इनाम दिए जाते हैं। इस बार 80% से अधिक अंक लाने वाली छात्रा भुली को 1 लाख रुपए मूल्य की स्कूटी भेंट की जाएगी। वहीं, 60% से ऊपर अंक हासिल करने वाले 20–25 विद्यार्थियों को 3,000 रुपए नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
समाज सेवा में भी हैं अग्रणी
प्रदीप निनामा शिक्षा प्रोत्साहन के साथ-साथ समाजसेवा में भी अग्रणी हैं। वे मृत्यु पर नि:शुल्क टेंट व 50 किलो चावल उपलब्ध कराते हैं, दुर्घटना या बीमारी में बोलेरो से नि:शुल्क अस्पताल पहुंचाते हैं और हर साल 200–300 महिलाओं को धार्मिक यात्राओं पर भेजते हैं। उनकी यह पहल अब पूरे क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक सेवा के आदर्श उदाहरण के रूप में चर्चा में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *