LOADING

Type to search

गर्ल्स हॉस्टल में रात को रुका वार्डन का लिव इन पार्टनर

Local

गर्ल्स हॉस्टल में रात को रुका वार्डन का लिव इन पार्टनर

Share

विवाद के बाद एसडीएम ने किया पाबंद
सागवाड़ा, 9 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
सागवाड़ा क्षेत्र के राजकीय वीर बाला कालीबाई जनजातीय बालिका आश्रम छात्रावास, खड़गदा में एक पुरुष के रात में रुकने की शिकायत पर हंगामा खड़ा हो गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और छात्रावास की वार्डन के लिव-इन पार्टनर को उपखंड अधिकारी (SDM) के समक्ष पेश कर पाबंद किया।
सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात खड़गदा सरपंच के पुत्र और कुछ ग्रामीण शिकायत पर छात्रावास पहुंचे, लेकिन मुख्य द्वार बंद मिला। वायरल वीडियो में सरपंच पुत्र छात्रावास निरीक्षण की बात कहते दिखे। वार्डन ने देर रात होने और बालिकाओं के सोने का हवाला देते हुए किसी को भी अंदर आने से मना कर दिया।
बाद में कुछ बालिकाओं से भोजन, पानी और अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा गया। उन्होंने पानी की समस्या बताई, जिस पर वार्डन ने बताया कि भवन पर चाइना मोजाइक कार्य चलने के कारण पाइप अस्थायी रूप से हटाए गए हैं और जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
दरअसल, ग्रामीणों को छात्रावास परिसर में एक कार खड़ी होने और पुरुष के रुकने की जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि वह व्यक्ति वार्डन का 12 वर्षों से लिव-इन पार्टनर है। वार्डन ने बताया कि उसने उसे बुलाया था, लेकिन वह छात्रावास में नहीं रुका। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर SDM के समक्ष पेश किया, जहां उसे पाबंद कर छोड़ दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *