LOADING

Type to search

खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Local

खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Share

देर रात घर से निकला था, सुबह सड़क से दूर मिला शव
प्रतापगढ़, 6 जनवरी:
प्रतापगढ़ जिले के जलोदा जागीर थाना क्षेत्र में हड़मतिया मोड़ के पास एक युवक का शव सड़क से करीब 50 मीटर दूर खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक के एक साथी द्वारा सूचना दिए जाने पर जलोदा थाना प्रभारी पुराराम पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छोटीसादड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी रामेश्वर लाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मौके से शराब की बोतलें और क्षतिग्रस्त बाइक बरामद
पुलिस के अनुसार मृतक के साथ रात के समय कुछ युवक मौजूद थे। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन के लिए एमओबी यूनिट और एफएसएल टीम को बुलाया गया। मौके से शराब की बोतलें और एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जिसका अगला हिस्सा टूटा हुआ मिला। मृतक की पहचान देवेंद्र पुत्र नंदा मीणा, निवासी करमदिया खेड़ा, बड़ीसादड़ी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र देर रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात में संपर्क करने पर उसका मोबाइल फोन बंद मिला। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *