LOADING

Type to search

वीबी जी राम जी योजना में अब भ्रष्टाचार नहीं, 125 दिन रोजगार की गारंटी: मंत्री खराड़ी

Local

वीबी जी राम जी योजना में अब भ्रष्टाचार नहीं, 125 दिन रोजगार की गारंटी: मंत्री खराड़ी

Share


उदयपुर, 22 जनवरी: जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) में अब श्रमिकों को कुल 125 दिन रोजगार मिलेगा और इसमें भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण रोजगार की गारंटी देते हुए मजदूरों के लिए आधारभूत सुविधा का काम करेगी।
मंत्री खराड़ी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष योजना के नाम परिवर्तन और भगवान राम के नाम से भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायतों में अब इस योजना के तहत पक्के निर्माण कार्य करवाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास तेज होगा।
पोर्टल पर अपलोड होगी ग्राम पंचायतों की योजना: सांसद डॉ रावत
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि यह योजना ‘सबका साथ, सबका विकास’ की अवधारणा को प्रदर्शित करती है। इसके अंतर्गत न्यूनतम 125 दिन रोजगार, डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर, साप्ताहिक भुगतान, विलंब होने पर पेनल्टी, पारदर्शी जॉब कार्ड, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, रियल टाइम मॉनिटरिंग और एआई निगरानी जैसी सुविधाएँ होंगी। योजना का हर ग्राम स्तर पर निर्माण कार्य पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, स्कूल, औषधालय और भंडार गृह जैसे स्थायी निर्माण कार्य भी शामिल हैं। खराड़ी और डॉ. रावत ने कहा कि यह योजना मनरेगा से अधिक पारदर्शी और प्रभावी है, जबकि विपक्षी दल जनता में भ्रम फैला रहे हैं। प्रेसवार्ता में देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, कार्यक्रम संयोजक घनश्याम मेनारिया, महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *