LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में देर रात फायरिंग की सूचना से हड़कंप

Local

बांसवाड़ा में देर रात फायरिंग की सूचना से हड़कंप

Share

बाइक सवार दो संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
बांसवाड़ा, 3 दिसम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
शहर के खाटवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार देर रात हवाई फायरिंग की सूचना से अचानक दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी कायनात की शिकायत पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डीएसपी गोपीचंद मीणा स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरा घटनाक्रम समझा। हालांकि पुलिस को घटनास्थल पर कोई खाली कारतूस या गोली के खोल नहीं मिले, जिससे फायरिंग की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
कायनात ने अपनी शिकायत में बताया कि देर रात बाइक सवार दो अज्ञात युवक उसके घर के सामने आए और हवा में फायरिंग कर भय फैलाया। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, पहचान की कोशिश जारी
डीएसपी मीणा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में बाइक पर आए दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। फायरिंग हुई या नहीं, यह अभी साफ नहीं है, लेकिन पुलिस इस बात पर फोकस कर रही है कि ये युवक कौन थे और किस उद्देश्य से रात में क्षेत्र में आए थे। पुलिस टीम फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। डीएसपी ने दावा किया कि जांच आगे बढ़ने के साथ ही दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *