मानव श्रृंखला बनाकर उकेरा बिरसा मुंडा का आकार
Share
150वीं जयंती पर स्कूली बच्चों ने किया ‘वंदे मातरम’ का गायन
डूंगरपुर, 7 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क): भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर डूंगरपुर में विशेष आयोजन किया गया। शहर के लक्ष्मण मैदान में स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर भगवान बिरसा मुंडा का आकार प्रदर्शित किया और ‘वंदे मातरम’ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। यह राष्ट्रगीत भी अपने 150 वर्ष पूरे कर रहा है।
कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया, जिसके तहत बच्चों ने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए जयकारे लगाए और उनके योगदान को याद किया। इस दृश्य ने जनजातीय गौरव और एकता का संदेश दिया।
‘जनजातीय गौरव वर्ष’ के अंतर्गत बिरसा मुंडा की राज्य स्तरीय 150वीं जयंती 15 नवम्बर को डूंगरपुर में मनाई जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे।
भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट किया था। उनके योगदान के सम्मान में भारत सरकार हर साल 15 नवम्बर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाती है।
