LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में चोरी करते बदमाशों को दुकान में बंद किया

Local

बांसवाड़ा में चोरी करते बदमाशों को दुकान में बंद किया

Share

शादी से लौट रहे युवक ने देखा तो लोगों को बुलाया
बांसवाड़ा, 8 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
बांसवाड़ा शहर में शनिवार तड़के लोगों ने चोरी का प्रयास करते हुए दो चोरों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बदमाश एक किराना दुकान का ताला और शटर तोड़कर सामान निकाल रहे थे।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के धोबीवाड़ा इलाके का है। देर रात करीब डेढ़ बजे तलहटी महल निवासी प्रणेश जैन पुत्र गजेंद्र जैन एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि एक दुकान का शटर आधा खुला है और अंदर दो युवक सामान निकाल रहे हैं।
जैन ने पास जाकर देखा तो दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे। उन्होंने तुरंत समझदारी दिखाते हुए शटर को बाहर से बंद कर दिया और आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने दोनों चोरों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सब-इंस्पेक्टर रामस्वरूप मीणा मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों गट्टू और रियान को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नशा करने के बाद चोरी की वारदातें करते हैं। पुलिस ने दोनों को कोतवाली थाने लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *