LOADING

Type to search

कनाडा में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर तीसरी फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

International

कनाडा में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर तीसरी फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Share

नई दिल्ली/कनाडा, 16 अक्टूबर: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर फिर गोलीबारी हुई। यह पिछले चार महीनों में तीसरा हमला है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली।
हमले के दौरान लगभग आधा दर्जन गोलियां चलीं और कैफे की एक खिड़की टूट गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमलावरों ने वीडियो संदेश में कहा कि यह कार्रवाई उनके लक्षित व्यक्तियों के खिलाफ थी और आम जनता से उनका कोई दुश्मनी नहीं है।
इससे पहले 8 अगस्त को कैफे पर 25 गोलियां चली थीं, और 10 जुलाई को भी पहला हमला हुआ था। दोनों हमलों की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। हमलावरों ने पूर्व वीडियो में चेतावनी दी थी कि अगर लक्षित व्यक्ति अब भी नहीं सुनेगा, तो अगला हमला मुंबई में होगा।
कपिल शर्मा के इस कैफे पर लगातार हमलों ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *