उदयपुर के तीन होटलों को मिला मिशेलिन ‘की’ सम्मान
Share
ताज लेक पैलेस, रैफल्स और द ओबेरॉय उदयविलास को थ्री और टू मिशेलिन की में नामित
सुभाष शर्मा
उदयपुर, 10 अक्टूबर : मिशेलिन गाइड ने पहली बार ग्लोबल मिशेलिन ‘की’ का चयन पेश किया है, जिसमें दुनिया के कुल 2,457 होटलों को शामिल किया गया। भारत की 36 संपत्तियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है, जिनमें उदयपुर के तीन प्रमुख होटलों — ताज लेक पैलेस, रैफल्स उदयपुर और द ओबेरॉय उदयविलास — को स्थान मिला है।
उदयपुर के होटलों की उपलब्धि:
ताज लेक पैलेस उदयपुर को थ्री मिशेलिन की (Three MICHELIN Keys) दिया गया, जो दुनिया में सबसे असाधारण और उल्लेखनीय प्रवास का प्रतीक है।
रैफल्स उदयपुर और द ओबेरॉय उदयविलास को टू मिशेलिन की (Two MICHELIN Keys) सम्मानित किया गया, जो उत्कृष्ट सेवा और अनुभव के लिए प्रदान किया जाता है।
मिशेलिन गाइड के अनुसार यह पुरस्कार आतिथ्य के उच्चतम मानकों, बेहतरीन सेवा, लक्जरी वातावरण और स्थानीय अनुभव के आधार पर दिया जाता है। उदयपुर के इन तीन होटलों का चयन शहर के पर्यटन और लग्जरी हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए गर्व की बात है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस सम्मान से उदयपुर वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत रूप से स्थापित होगा और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटकों को आकर्षित करेगा। शहरवासियों और उद्योग विशेषज्ञों ने इसे स्थानीय पर्यटन के लिए बड़ी सफलता और पहचान बताया।
उदयपुर के होटल उद्योग में यह पहली बार है कि किसी शहर के तीन प्रतिष्ठित होटल एक ही मिशेलिन सूची में शामिल हुए हैं, जिससे शहर की पर्यटन और लक्जरी सेवा क्षेत्र में नई चमक देखने को मिलेगी।
थ्री मिशेलिन ‘की’ होटल (Three MICHELIN Keys):
ताज फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद
ताज लेक पैलेस, उदयपुर
टू मिशेलिन ‘की’ होटल (Two MICHELIN Keys):
द ओबेरॉय अमरविलास, आगरा
अमनबाग, अलवर
सुजान जवाई, बिसालपुर
रैफल्स जयपुर, जयपुर
द लीला पैलेस जयपुर
सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा, सवाई माधोपुर
रैफल्स उदयपुर
द ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर
द इम्पीरियल नई दिल्ली
द लीला पैलेस नई दिल्ली
अमन-ए-खास रणथंभौर
वन मिशेलिन ‘की’ होटल (One MICHELIN Key):
नरेंद्र भवन, बीकानेर
ताज महल पैलेस और ताज महल टॉवर, मुंबई
द ओबेरॉय राजविलास, जयपुर
राजमहल पैलेस रास, जयपुर
रास देवीगढ़, उदयपुर
ताज ऋषिकेश रिसॉर्ट एंड स्पा, उत्तराखंड
नदेसर पैलेस, वाराणसी
