तीन साल बाद मिला जिम्मा: उदयपुर के सीएमएचओ-सैकण्ड को मिला कार्यक्षेत्र और अधिकार
Share
इस बीच दो अधिकारी रह चुके सीएमएचओ सैकण्ड, फिलहाल अस्थायी चार्ज के रूप में डिप्टी सीएमएचओ के पास
सुभाष शर्मा
उदयपुर, 11अक्टूबर : तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उदयपुर में सीएमएचओ-सैकण्डको अधिकार और क्षेत्र का बंटवारा सौंप दिया गया है। 12 अक्टूबर 2022 को उदयपुर और जोधपुरमें सीएमएचओ-2 के पदों को मंजूरी मिली थी, लेकिन अधिकारों के अभाव में यह पद लंबे समय तक केवल औपचारिक बना रहा। अब स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि किस क्षेत्र की जिम्मेदारी सीएमएचओ-प्रथम और सीएमएचओ-द्वितीय के पास होगी।
राजनीतिक उठापटक और पद की अनिश्चितता
सीएमएचओ-सैकण्डपद पर सबसे पहले सेवानिवृत्त डॉ. कांतिलाल पलात को नियुक्त किया गया था, जो कांग्रेस नेता रघुवीर मीणा के रिश्तेदार थे। यह पहली बार था जब किसी सेवानिवृत्त अधिकारी को जिला स्तरीय जिम्मेदारी दी गई। कांग्रेस शासन के छह महीने बाद जब राज्य में भाजपा कीसरकार बनी तो डॉ. पलात को हटा दिया गया और उनकी जगह झालावाड़ के सीएमएचओ डॉ. गुलाम मोहयुद्दीन सैयद को नियुक्त किया गया। बिना संसाधन,केवल नाम का कार्यालय सीएमएचओ-सैकण्ड का कार्यालय बड़ी स्थित स्वास्थ्य भवन के तीन कमरों में खोला गया। शुरुआत में सीएमएचओ-1की ओर से एक चारपहिया वाहन अस्थायी रूप से दिया गया, जो कुछ ही महीनों में वापस ले लिया गया। बाद में किराये पर दो वाहन संविदा पर लगाए गए। कार्यालय के लिए गिर्वा में 3 बीघा जमीन भी आवंटित की गई, लेकिन भवन निर्माण का बजट नहीं मिलने से काम आगे नहींबढ़ सका। डेढ़ साल पुरानाक्षेत्र बंटवारा अब हुआ प्रभावी 9 मई 2023 कोतत्कालीन कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने जिले के 15 में से 7 खंड—कुराबड़,गोगुंदा, वल्लभनगर, भींडर, बड़गांव, मावली और सायरा—सीएमएचओ-2 को सौंपे थे, लेकिन वह आदेशकेवल कागजों तक सीमित रह गया। सभी अधिकार पहले की तरह सीएमएचओ-1 के पास ही रहे। दो अधिकारीहो चुके सीएमएचओ सैकण्ड से सेवानिवृत्ततीन साल केदौरान सीएमएचओ सैकण्ड पद से दो अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। छह महीने से डॉ. कांतिलालपलात के बाद अगस्त 2025 में डॉ. गुलाम मोहयुद्दीन सैयद इसी पद से सेवानिवृत्त हो चुकेहैं। फिलहाल सीएमएचओ सैकण्ड का पदभार अस्थायी रूप से इसी कार्यालय में डिप्टी सीएमएचओडॉ. ओमप्रकाश रायपुरिया के पास है।&&&&
