LOADING

Type to search

शिवना नदी में दर्दनाक हादसा: दो मजदूरों की डूबने से मौत

Local

शिवना नदी में दर्दनाक हादसा: दो मजदूरों की डूबने से मौत

Share

परिजन और ग्रामीणों में मातम, प्रशासन ने शुरू की जांच और सर्च अभियान
उदयपुर, 14 सितंबर

प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत कुलथाना के पास शिवना नदी में शनिवार शाम को दो मजदूरों ईश्वर लाल मीणा (27) निवासी हिंगालट और नंदलाल मीणा (30) निवासी सनोटी डूब गए। दोनों मृतक जीजा-साला थे। मजदूरी करके घर लौटते समय वे नदी में गिर गए। जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने उनकी बाइक नदी के किनारे खड़ी देखी और रातभर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
रविवार सुबह हथुनिया पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। जिला नियंत्रण कक्ष को सुबह 10 बजे सूचना मिली और जिला कलेक्टर के आदेश पर 7 सदस्यीय सिविल डिफेंस टीम एवं एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और आपदा बचाव टीम के सहयोग से गोताखोरों ने नदी में सर्च किया। दोनो मजदूरों के शव दोपहर 12 बजे नदी से बरामद किए गए और जिला चिकित्सालय ले जाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।
सिविल डिफेंस टीम के नरेंद्र कुमावत, जय सिंह रावल, विनोद भोई, वीरेंद्र मेघवाल, राजमल मीणा, ईश्वर मीणा और बद्रीलाल मीणा तथा एसडीआरएफ टीम इंचार्ज सुनील कुमार ने सर्च अभियान में भाग लिया। मौके पर हथुनिया थाना प्रभारी इंद्रजीत परमार और मध्य प्रदेश पुलिस भी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि श्यामलाल मीणा और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा तेज बहाव वाली नदी के कारण हुआ। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नदी के किनारे सतर्कता बरती जाए। मृतक परिवार के सदस्य और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, और स्थानीय लोग प्रशासन से सुरक्षा और सहायता की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *