LOADING

Type to search

ट्रेलर ने 30 भेड़ों को कुचला, गडरियों ने छलांग लगाकर बचाई जान

Uncategorized

ट्रेलर ने 30 भेड़ों को कुचला, गडरियों ने छलांग लगाकर बचाई जान

Share

घटना के बाद चालक फरार
उदयपुर, 25 नवंबर
: उदयपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गोगुंदा–उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे लगभग 30 भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। घटना घसियार क्षेत्र के खतरनाक ढलान पर हुई, जहाँ अक्सर वाहन नियंत्रण खो देते हैं।
भेड़ों को लेकर जा रहे गडरियों ने स्थिति भांपकर साइड में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन भेड़ें नहीं बच सकीं। ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के कारण हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक दोनों दिशाओं में लंबी वाहनों की कतारें लग गईं।
सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम और बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने ट्रैफिक सुचारु कराया और मृत भेड़ों को हटवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घसियार ढलान पहले भी दुर्घटनाओं का केंद्र रहा है और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कई बार उठ चुकी है।
पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने चेताया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ढलान पर विशेष सावधानी बरतें और तेज रफ्तार वाहन न चलाएं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *