LOADING

Type to search

ट्रम्प ने भारत-पाक समेत 23 देशों को ड्रग तस्कर बताया, वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला

International

ट्रम्प ने भारत-पाक समेत 23 देशों को ड्रग तस्कर बताया, वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला

Share

वॉशिंगटन, 17 सितंबर: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 23 देशों को ड्रग तस्करी और अवैध ड्रग उत्पादन में शामिल होने का आरोप लगाया। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, कोलंबिया, बोलिविया और वेनेजुएला जैसे देश इस सूची में हैं। ट्रम्प ने अमेरिकी संसद को सौंपी ‘प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन रिपोर्ट’ में कहा कि फेंटेनाइल जैसे घातक ड्रग्स अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं।

चीन को फेंटेनाइल का सबसे बड़ा स्रोत बताया गया, जबकि अफगानिस्तान, बोलिविया, म्यांमार, कोलंबिया और वेनेजुएला को ड्रग नियंत्रण में विफल बताया गया। ट्रम्प ने तालिबान पर भी आरोप लगाया कि अफगानिस्तान में अवैध ड्रग्स का उत्पादन जारी है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल गैंग्स को फंडिंग मिल रही है।

ट्रम्प ने दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद ड्रग तस्करी रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। फरवरी 2025 में ‘मेक अमेरिका हेल्दी अगेन’ कमीशन, अप्रैल 2025 में नेशनल ड्रग कंट्रोल स्ट्रैटजी और सितंबर 2025 में ड्रग तस्करों को ‘वॉर एनिमी’ मानकर सैन्य कार्रवाई की घोषणा शामिल है।

सोमवार को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की ड्रग तस्करी बोट पर हमला किया, जिसमें 3 लोग मारे गए। ट्रम्प ने इन्हें ‘नार्को टेररिस्ट’ बताया और कहा कि ड्रग कार्टेल अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों के लिए गंभीर खतरा हैं।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *