LOADING

Type to search

ट्रम्प समर्थक चार्ली कर्क की हत्या

Local

ट्रम्प समर्थक चार्ली कर्क की हत्या

Share

यूनिवर्सिटी प्रोग्राम में गर्दन पर गोली, FBI ने संदिग्ध की तस्वीरें जारी कीं

यूटा, 11 सितम्बर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी समर्थक और राइट विंग एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला गुरुवार को ‘द अमेरिकन कमबैक टूर’ कार्यक्रम के दौरान हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि कर्क जब टेंट के नीचे छात्रों को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक गोली उनकी गर्दन पर लगी और वे मंच से गिर पड़े। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने संदिग्ध हमलावर की दो तस्वीरें जारी की हैं, हालांकि अभी तक हमले की वजह सामने नहीं आई है।

हत्या के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर घोषणा की कि चार्ली कर्क को मरणोपरांत अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि पूरे अमेरिका में राष्ट्रीय ध्वज रविवार शाम 6 बजे तक आधा झुका रहेगा।

चार्ली कर्क टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) नामक संस्था चलाते थे, जो स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को राजनीति और कंजर्वेटिव विचारधारा के बारे में जागरूक करने का काम करती थी। वे ट्रम्प के कट्टर समर्थक माने जाते थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *