LOADING

Type to search

राजसमंद में सोने की चेन तोड़ने वाले दो आरोपी चित्तौड़ से गिरफ्तार

Local

राजसमंद में सोने की चेन तोड़ने वाले दो आरोपी चित्तौड़ से गिरफ्तार

Share

कांकरोली बस स्टैंड पर हुई थी वारदात
राजसमंद, 24 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
राजसमंद के कांकरोली बस स्टैंड पर डेढ़ महीने पहले हुई सोने की चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।
9 सितंबर को चुन्नीलाल पंचोली की भाभी पार्वती देवी अपनी भतीजियों को बस में बैठाने गई थीं। इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। हल्ला होने पर लोग इकट्ठे हुए, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।
जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में डीवाईएसपी विवेक सिंह की सुपरविजन में थाना इंचार्ज हंसाराम सिरवी ने विशेष टीम गठित की। टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर चित्तौड़गढ़ के आवरीमाता थाना क्षेत्र से राहुल मेघवाल (20) और धर्मेंद्र उर्फ महेन्द्र रेगर (20) को गिरफ्तार किया।
तीसरे साथी की तलाश और आरोपियों की मानसिक स्थिति
पूछताछ में दोनों ने तीसरे साथी नितेश गवारिया के साथ वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और चैन स्नेचिंग शौक पूरा करने के लिए करते थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *