LOADING

Type to search

उदयपुर में इंडिगो की दो फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान

Local

उदयपुर में इंडिगो की दो फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान

Share

उदयपुर, 7 दिसंबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): इंडिगो विमान सेवा में संचालन संबंधी अव्यवस्था के कारण रविवार को अन्य स्थानों से आने वाली फ्लाइट्स निरस्त होने से यहां से भी वे नहीं जा सकीं और उदयपुर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हुए।
जानकारी के अनुसार डबोक एयरपोर्ट पर 6E 6478 (हैदराबाद-उदयपुर) और 6E 5219 (मुंबई-उदयपुर) फ्लाइट निरस्त हो गई। ऐसे में उदयपुर से जाने वाली 6E 6479 (उदयपुर-हैदराबाद) और 6E 5148 (उदयपुर-मुंबई) फ्लाइट्स भी रद्द रहीं। इससे उदयपुर से उन शहरों पर जाने वाले यात्री फंस गए।
यात्री नियत समय पर एयरपोर्ट पहुंचे और अपनी फ्लाइट की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि विमान सेवा रद्द कर दी गई है। कई यात्रियों ने जरूरी काम होने के कारण अन्य एयरलाइन से टिकट खरीदकर यात्रा की, जबकि कुछ यात्री एयरपोर्ट से ही लौट गए। इंडिगो ने अब तक रद्द फ्लाइट्स की वजह और पुनर्निर्धारित उड़ानों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *