LOADING

Type to search

राजस्थान के भीलवाड़ा में वैन-ट्रेलर की भिड़ंत, 2 की मौत

Local

राजस्थान के भीलवाड़ा में वैन-ट्रेलर की भिड़ंत, 2 की मौत

Share

उदयपुर, 6 मार्च: भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में नेशनल हाईवे-158 पर शुक्रवार तड़के वैन और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बार थाना क्षेत्र में बदनोर और बार के बीच सुबह करीब 4 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार ब्यावर की ओर से आ रही एक मारुति वैन और भीलवाड़ा की तरफ से आ रहे ट्रेलर के बीच रॉन्ग साइड में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रेलर का आगे का हिस्सा सड़क से नीचे उतर गया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कावलास निवासी परशुराम वैष्णव (56) पुत्र बालूदास वैष्णव और लाछुड़ा निवासी सुरेशचंद (38) पुत्र नंदलाल तेली के रूप में हुई है। परशुराम वैष्णव पेशे से होटल संचालक थे। दुर्घटना में आसपे-बोरेड़ा निवासी कैलाश बलाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर रेफर किया गया है। हादसे के बाद दोनों शवों को बार अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *