LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ के भंवर सेमला बांध में मिला दो सप्ताह पुराना महिला का शव मिला

Local

प्रतापगढ़ के भंवर सेमला बांध में मिला दो सप्ताह पुराना महिला का शव मिला

Share

प्रतापगढ़, 18 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क): जिले के भंवर सेमला बांध के कैचमेंट एरिया में 16 नवंबर को एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव पानी में तैरता हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था, जिससे उसकी तत्काल शिनाख्त नहीं हो पाई। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार महिला की अनुमानित उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच है। शव पर ब्लाउज और लहंगा मिला, साथ ही हाथों में चूड़ियां भी थीं। पुलिस इन कपड़ों और गहनों को ही पहचान का आधार बनाकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के सीमावर्ती थानों को सूचना भेज रही है। साथ ही, सोशल मीडिया पर गुमशुदगी की सूचनाओं की भी जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच से अनुमान लगाया गया है कि शव 15 से 20 दिन पुराना हो सकता है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया था। शिनाख्त न हो पाने के कारण, मंगलवार दोपहर 3 बजे मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। नियमों के तहत, पुलिस और नगर परिषद की टीम ने मिलकर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है।
कोतवाली थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इस उम्र की किसी महिला के लापता होने की जानकारी हो, तो तुरंत कोतवाली थाना से संपर्क करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *