LOADING

Type to search

यूडीए की लेकसिटी में सात नई आवासीय योजनाओं की तैयारी

Local

यूडीए की लेकसिटी में सात नई आवासीय योजनाओं की तैयारी

Share

सरकारी जमीन गूगल मैपिंग में अपलोड करना शुरू
उदयपुर, 11 नवम्बर :
उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) शहरवासियों को छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लेकसिटी में सात नई आवासीय योजनाएं लाने की तैयारी में है। इसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है और प्राधिकरण ने नए परिसीमन में आई सरकारी जमीनों को गूगल मैपिंग में अपलोड करना शुरू कर दिया है, ताकि किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो और विकास सुनियोजित ढंग से हो सके।
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि वर्तमान में तीन योजनाएं—साउथ एक्सटेंशन सेक्टर-ए, उद्यम विहार कलड़वास और नांदेश्वर एनक्लेव नोहरा—में 1109 भूखंडों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक 30,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। शहर में अभी भी कई लोग अपने घर के सपने से वंचित हैं, इसलिए प्राधिकरण ने सात नई योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है।
आयुक्त ने बताया कि नई योजनाओं में छोटी और बड़ी दोनों प्रकार की प्लानिंग शामिल है, जो भूमि के आकार और उपलब्धता के अनुसार तैयार की जा रही हैं। इन योजनाओं में 50, 100 और 200 भूखंड तक की योजनाएं शामिल हैं। आयुक्त जैन ने चेताया कि लोग सस्ते भूखंड के लालच में गलत जगह निवेश कर धोखा खाते हैं, जबकि यूडीए की योजनाओं में सही मूल्य में सुरक्षित भूखंड मिल सकते हैं।
प्राधिकरण नए परिसीमन क्षेत्र में सरकारी जमीनों का रिकॉर्ड गूगल मैपिंग में दर्ज कर रहा है। इससे भविष्य में अतिक्रमण रोका जा सकेगा और आवासीय योजनाओं का सुनियोजित विकास सुनिश्चित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *