LOADING

Type to search

उदयपुर-दिल्ली उड़ान छह दिन तक बंद, इंडिगो सेवाएं प्रभावित

Local

उदयपुर-दिल्ली उड़ान छह दिन तक बंद, इंडिगो सेवाएं प्रभावित

Share

उदयपुर, 8 दिसंबर: इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं उदयपुर से दिल्ली के लिए अगले छह दिन तक प्रभावित रहेंगी। डबोक एयरपोर्ट से दिल्ली की इंडिगो उड़ान सोमवार को रद्द रही और कंपनी ने 14 दिसंबर तक इस शाम वाली उड़ान को निरस्त कर दिया है।
देशभर में जारी इंडिगो संकट का असर उदयपुर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। उड़ान रद्द होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अन्य एयरलाइंस की सेवाओं का सहारा लेना पड़ा। वहीं, कुछ यात्रियों ने टिकट की अधिक कीमतों के कारण अपनी यात्रा रद्द कर दी।
पिछले पांच दिनों से प्रभावित विमान सेवाओं के कारण उदयपुर-दिल्ली रूट पर यात्री काफी असुविधा का सामना कर रहे हैं। इंडिगो ने फिलहाल उड़ान सेवा पूरी तरह बहाल करने का कोई निश्चित समय नहीं बताया है।
15 व 22 को 3 घंटे देरी से चलेगी उदयपुर-मैसूरू ट्रेन
दक्षिण पश्चिम रेलवे के तुमाकुरू-मल्लसंद्रा रेलखण्ड के मध्य तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते उदयपुर सिटी-मैसूरू ट्रेन (19667) आगामी 15 दिसम्बर व 22 दिसम्बर को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *