LOADING

Type to search

उदयपुर में गुजरात के ‘गरबा’ की तर्ज पर होगा घूमर फेस्टिवल

Local

उदयपुर में गुजरात के ‘गरबा’ की तर्ज पर होगा घूमर फेस्टिवल

Share

उदयपुर सहित राज्य के सभी सातों संभागों में एक साथ होगा आयोजन
उदयपुर, 29 अक्टूबर
: राजस्थान की पारंपरिक लोकनृत्य शैली घूमर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पर्यटन विभाग नई पहल कर रहा है। गुजरात के गरबा की तरह अब राजस्थान का घूमर भी बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा।
पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना ने बताया राज्य के सभी सातों संभाग मुख्यालयों पर 15 नवंबर को शाम छह बजे एकसाथ घूमर फेस्टिवल का आयोजन होगा। उदयपुर में यह महोत्सव महाराणा भूपाल स्टेडियम संभावित है। जहां भी आयोजन होगा, वहां देशी उत्पादों को प्रमोट करने वाली स्टॉल भी लगाई जाएंगी।
कौन बन सकेगा प्रतिभागी
फेस्टिवल में 12 वर्ष और उससे ऊपर की सभी बालिकाएं और महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। इसमें स्कूल, कॉलेज, डांस स्कूल, एकेडमी, गृहिणी, कामकाजी महिलाएं और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हो सकती हैं। प्रतिभागियों को पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क है और ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
पुरस्कार और वर्कशॉप
घूमर महोत्सव में पाँच कैटेगरी में विजेता और उपविजेता को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे – बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट ग्रुप कॉस्टयूम, बेस्ट ग्रुप ज्वेलरी, बेस्ट ग्रुप सिंक्रोनाइजिंग, बेस्ट ग्रुप कोरियोग्राफर। केवल ग्रुप डांस को पुरस्कार की श्रेणी में रखा गया है। 25 अक्टूबर से 13 नवंबर तक सात दिन की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को डांस प्रैक्टिस कराई जाएगी।
20 से अधिक सदस्यों वाले ग्रुप को विशेष प्रोत्साहन
यदि किसी ग्रुप में 20 से अधिक सदस्य होंगे, तो प्रत्येक सदस्य को 500 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को रंग-बिरंगी राजस्थानी वेशभूषा पहनना अनिवार्य होगा; वेस्टर्न आउटफिट की अनुमति नहीं होगी।
आज कलेक्ट्रेट में बैठक
घूमर फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर 7 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में बैठक होगी। जिसमें कार्यक्रम स्थल के चयन, कानून व्यवस्था व पार्किंग, टेन्ट, लाइट्स-साउण्ड, साफ सफाई, चिकित्सा सुविधा, ट्राइबल शॉप, फुड स्टॉल आदि व्यवस्था को लेकर निर्णय लिए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *