LOADING

Type to search

उदयपुर पर्यटन में रिकार्ड: 2025 में 21.57 लाख पर्यटक शहर पहुंचे

Local

उदयपुर पर्यटन में रिकार्ड: 2025 में 21.57 लाख पर्यटक शहर पहुंचे

Share

दिसंबर में विशेष उछाल
उदयपुर, 7 जनवरी:
झीलों के शहर उदयपुर ने वर्ष 2025 में पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूई। पूरे वर्ष 19 लाख 96 हजार 700 भारतीय और 1 लाख 61 हजार 87 विदेशी पर्यटक उदयपुर घूमने आए। वर्ष 2024 के मुकाबले 1,47,137 अधिक पर्यटक आए, जो शहर की बढ़ती पर्यटन संभावनाओं का संकेत है।
पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि दिसंबर 2025 में 2 लाख 80 हजार भारतीय और 20 हजार 133 विदेशी पर्यटक आए। यह नवम्बर माह के आंकड़ों—1,76,000 भारतीय और 22,051 विदेशी—से काफी अधिक है।
उदयपुर लगातार विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान बनाए रख रहा है। इसके झीलों, सांस्कृतिक विरासत और बढ़ती सुविधाओं ने शहर को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षक गंतव्य बना दिया है।
पर्यटन उद्योग और होटल व्यवसाय को लाभ
उदयपुर की पर्यटन लोकप्रियता के साथ होटल, रिसोर्ट और वैली कल्चर में भी वृद्धि हुई है। पिछले कुछ वर्षों में नई होटलें खुली और जमीनों की कीमतों में उछाल आया। इस बढ़ते पर्यटन ने स्थानीय व्यवसाय और रोजगार पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
पिछले आठ वर्षों में पर्यटक आंकड़े
वर्ष भारतीय पर्यटक विदेशी पर्यटक
2018 9,29,930 2,07,016
2019 9,96,718 1,88,888
2020 3,55,884 44,643
2021 9,58,035 5,025
2022 14,69,970 54,395
2023 18,54,290 1,36,399
2024 18,55,300 1,55,350
2025 19,96,700 1,61,087

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *