LOADING

Type to search

उदयपुर में पांच दिन बाद खिली धूप, पारा 4.6 डिग्री चढ़ा

Local

उदयपुर में पांच दिन बाद खिली धूप, पारा 4.6 डिग्री चढ़ा

Share

बारिश से मिली राहत, दोपहर में महसूस हुई हल्की गर्मी
उदयपुर, 1 नवम्बर:
उदयपुर में पांच दिन बाद शनिवार को खुलकर धूप खिलने से मौसम का मिजाज बदल गया। लगातार बरसात और ठंडक के बीच सूरज के निकलते ही शहरवासियों ने गर्मी का हल्का अहसास किया। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
सुबह कुछ देर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन करीब नौ बजे सूरज की किरणें धरती पर उतरते ही वातावरण में नमी और ठंडक की जगह गरमाहट घुलने लगी। करीब 11 बजे के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया और शहर में तेज धूप खिल उठी। लोगों ने बारिश से गीले कपड़े और सामान धूप में सुखाए और लंबे समय बाद मौसम में राहत महसूस की।
मौसम कार्यालय डबोक के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह क्रमशः 24.0 और 20.2 डिग्री था। इस तरह अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।
हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सुबह-शाम ठंडक बढ़ने की संभावना जताई है, जबकि दिन में धूप के कारण तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *