LOADING

Type to search

UPI पेमेंट अब फिंगरप्रिंट और फेस ID से, PIN ऑप्शनल

National

UPI पेमेंट अब फिंगरप्रिंट और फेस ID से, PIN ऑप्शनल

Share

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: अब UPI यूजर्स अपने पेमेंट फिंगरप्रिंट या फेस ID से कर सकेंगे। NPCI के नए बायोमेट्रिक फीचर्स को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। RBI के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक इवेंट में फीचर्स लॉन्च किए।
इस नई सुविधा के तहत यूजर्स को UPI पेमेंट के लिए PIN डालने की आवश्यकता ऑप्शनल होगी। नए फीचर्स से यूजर सीधे फिंगरप्रिंट या फेस ID से अपना UPI PIN सेट या रीसेट कर पाएंगे। इसके अलावा ATM से कैश निकालने में भी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल होगा, जिससे कार्ड ले जाने और PIN याद रखने की जरूरत नहीं होगी।
NPCI का कहना है कि बायोमेट्रिक पेमेंट सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली है। हर ट्रांजैक्शन को बैंक क्रिप्टोग्राफिक चेक के माध्यम से वेरिफाई करेगा, जिससे फ्रॉड का खतरा कम होगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे ग्रामीण इलाकों में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ेगा। गूगल पे, फोन-पे और पेटीएम जैसे बड़े UPI एप्स में जल्द ही यह फीचर उपलब्ध होगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *