LOADING

Type to search

उदयपुर में शहरी सेवा शिविर अब 17 सितम्बर से शुरू होंगे

Local

उदयपुर में शहरी सेवा शिविर अब 17 सितम्बर से शुरू होंगे

Share

उदयपुर में शहरी सेवा शिविर अब 17 सितम्बर से शुरू होंगे, संशोधित कार्यक्रम जारी

उदयपुर, 13 सितम्बर
राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित शहरी सेवा शिविर (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए अब इसे 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने भी अपना नया कार्यक्रम जारी कर दिया है।
UDA सचिव हेमेंद्र नागर ने जानकारी दी कि इन शिविरों का आयोजन UDA कार्यालय परिसर में होगा, जहाँ आमजन विभिन्न शहरी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह अभियान आमजन को नगरीय विकास प्राधिकरण की सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

शिविरों में मिलने वाली प्रमुख सेवाएँ:
भू-रूपान्तरण (90-ए), भू-उपयोग परिवर्तन
लीज डीड/पट्टा एवं फ्रीहोल्ड पट्टा जारी करना
भवन निर्माण अनुमति, उपविभाजन/एकीकरण कार्य
नामांतरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र
बकाया लीज राशि जमा करना
खांचा भूमि आवंटन, अतिक्रमण हटाना
आवासीय योजनाओं में आवंटन व नीलामी
सफाई व्यवस्था व ब्लैकस्पॉट सुधार
नई स्ट्रीट लाइट लगवाना, बंद लाइटें चालू कराना
सड़क मरम्मत, पार्क व बस स्टैंड का रखरखाव
ई-लॉटरी से फ्लैट्स का आवंटन
कब्जा-पत्र जारी करना आदि।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *