अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी: 3 की मौत, 20 घायल
Share
मिनेसोटा में कैथोलिक स्कूल पर हमला, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
वॉशिंगटन डीसी। 27 अगस्त
अमेरिका के मिनेसोटा में बुधवार सुबह एक कैथोलिक स्कूल में सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान गोलीबारी हुई। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया, हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
सेमी-ऑटोमैटिक हथियार से हमला
पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने इस घटना को अंजाम देने के लिए सेमी-ऑटोमैटिक हथियार का इस्तेमाल किया। यह घटना उस समय हुई जब छात्र-छात्राएं सुबह की प्रार्थना में शामिल थे।
राष्ट्रपति ट्रम्प को दी गई जानकारी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने FBI और अन्य एजेंसियों की तत्परता की सराहना की। व्हाइट हाउस भी हालात पर नजर रखे हुए है।
इलाके को खाली कराया गया
गोलीबारी के बाद पुलिस ने स्कूल और आसपास के इलाके को घेर लिया तथा लोगों से वहां न जाने की अपील की। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि वे एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति की निगरानी कर रही हैं। उन्होंने पीड़ितों और परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
छोटे बच्चों का स्कूल
जिस स्कूल में यह हमला हुआ, वहां प्री-स्कूल से 8वीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। घटना के बाद कई छात्र गहरे सदमे और डर में आ गए।
नेताओं की प्रतिक्रिया
मिनेसोटा की सीनेटर टीना स्मिथ ने कहा कि पुलिस की तत्परता सराहनीय है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्कूल के पहले ही हफ्ते बच्चों को डर का सामना करना पड़ा।
