LOADING

Type to search

अमेरिकी फेडरल रिजर्व गवर्नर ने ट्रम्प पर केस किया

International

अमेरिकी फेडरल रिजर्व गवर्नर ने ट्रम्प पर केस किया

Share

वॉशिंगटन। 28 अगस्त
अमेरिका की फेडरल रिजर्व (सेंट्रल बैंक) की गवर्नर लिसा कुक ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। ट्रम्प ने धोखाधड़ी मामले में उन्हें पद से हटाया था।
कुक ने आरोप लगाया कि ट्रम्प का फैसला गैरकानूनी है और उन्होंने फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल को भी केस में शामिल किया है। उन पर मॉर्गेज फ्रॉड का आरोप फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के डायरेक्टर बिल पुल्टे ने लगाया था, जो ट्रम्प समर्थक माने जाते हैं।
ट्रम्प लंबे समय से फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें कम करने का दबाव डालते रहे हैं। कुक उस सात सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं, जो अमेरिका में ब्याज दरें तय करती है। उनके वकील एबे लोवेल ने कहा कि पुराने लोन विवाद में कोई ठोस सबूत नहीं है, इसलिए ट्रम्प का यह कदम कानून के खिलाफ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *