LOADING

Type to search

उदयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कैंसर सम्मेलन गुरुवार से

Local

उदयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कैंसर सम्मेलन गुरुवार से

Share

देशभर से 100 से अधिक विशेषज्ञ होंगे शामिल
उदयपुर, 20 अगस्त : कैंसर उपचार के नए तरीकों पर चर्चा के लिए उदयपुर में 22 से 24 अगस्त तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “ट्रेण्ड्स ऑफ ट्रांसफोर्मेशन इन ऑन्कोलॉजी” आयोजित होगा। इसका आयोजन पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मेनकेन फाउण्डेशन और कैंसर रिसर्च एंड स्टेटिस्टिक फाउण्डेशन की ओर से किया जा रहा है।
पीएमसीएच के मेडिकल ऑन्कोलॉजी निदेशक डॉ. मनोज महाजन ने बताया कि सम्मेलन में देशभर के 100 से अधिक कैंसर विशेषज्ञ और शोधकर्ता शामिल होंगे। इसमें कैंसर उपचार में हो रहे बड़े बदलाव जैसे सेलुलर थेरेपी, लिक्विड बायोप्सी और इम्यूनोथेरेपी पर चर्चा होगी।
पहले दिन जापान के डॉ. गुयेन दुय सिन्ह रक्त कैंसर के नए उपचारों पर सत्र लेंगे। दूसरे दिन डॉ. विजय पाटिल और डॉ. महाजन स्तन, फेफड़े और अन्य कैंसर में आधुनिक तकनीकों की भूमिका पर चर्चा करेंगे। तीसरे दिन डॉ. आशय कर्पे गैस्ट्रो और स्त्री रोग संबंधी कैंसर पर अपने विचार साझा करेंगे। समापन केस स्टडी और पैनल चर्चा के साथ होगा। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन कैंसर उपचार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मरीजों के लिए राहत : डॉ. महाजन ने बताया कि जापान और मुंबई से आए विशेषज्ञ 22 से 24 अगस्त तक सनराइज कैंसर केयर क्लिनिक, शोभागपुरा में ओपीडी भी करेंगे, जहां मरीज मुफ्त परामर्श ले सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *