LOADING

Type to search

एक ही मकान में 700 मतदाता

Local

एक ही मकान में 700 मतदाता

Share

बड़गांव पंचायत क्षेत्र में फर्जी मतदाताओं की भरमार
जनप्रतिनिधियों में जनसुनवाई में शिकायत कर कलेक्टर को बताया फर्जीवाड़ा


उदयपुर, 21 अगस्त : जिले की गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के बड़गांव ग्राम पंचायत क्षेत्र में मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में बोगस (फर्जी) मतदाताओं के नाम जुड़े हुए हैं। एक ही मकान में सात सौ मतदाताओं के नाम जुड़े हैं।
अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर नमित मेहता से फिजिकल वेरीफिकेशन करवाकर फर्जी नाम हटाने और संबंधित बीएलओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बड़गांव पंचायत के प्रशासक संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता को शिकायत दी है। दिए तथ्यों के अनुसार गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र-149 के भाग संख्या 265, 266, 267, 268, 269, 270, 271 और 272 की मतदाता सूची में कई फर्जी मतदाता अंकित है। बांडीनाल एरिया में भाग संख्या 267 के मकान संख्या 111 में तो लगभग 700 ऐसे मतदाताओं के नाम जुड़े हैं, जो यहां निवास ही नहीं करते। गत चुनाव में मतदान केन्द्र भाग संख्या 267 क का मतदान प्रतिशत जिले में सबसे कम 37.15 प्रतिशत रहा। इसी तरह मकान नंबर 82 में भी 300 मतदाताओं के नाम जुड़े हैं।
आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा हुआ है। उन्होंने फर्जी नाम हटवाए जाने के साथ ही जिम्मेदार बीएलओ के खिलाफ इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग के तय कानून अनुसार कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *