LOADING

Type to search

कालीबाई का पाठ हटाने पर आक्रोश, टीचर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

Local

कालीबाई का पाठ हटाने पर आक्रोश, टीचर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

Share

ट्राइबल एम्प्लॉइज फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बांसवाड़ा | 19 अगस्त
ट्राइबल एम्प्लॉइज फेडरेशन बांसवाड़ा ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दे उठाए। संगठन ने हाल ही में शिक्षकों के साथ हुई मारपीट की घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही शिक्षकों की सुरक्षा के लिए विशेष टीचर प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी बात कही।
ज्ञापन में कहा गया कि विद्यालयों में अध्यापकों पर लगातार हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो शिक्षकों में असुरक्षा की भावना गहराएगी और शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी।
इसके साथ ही संगठन ने राज्य के नए पाठ्यक्रम से आदिवासी नायिका शहीद कालीबाई भील का पाठ हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई। प्रतिनिधियों ने कहा कि कालीबाई ने शिक्षा की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान दिया था और उनका इतिहास न केवल आदिवासी समाज बल्कि पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणा है। ऐसे में उनका पाठ हटाना आदिवासी गौरव का अपमान है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *