LOADING

Type to search

कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ से दो श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

National

कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ से दो श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Share

व्यवस्थाओं की पोल खुली, भीड़ में दबकर गई जानें

सीहोर। 5 अगस्त
मध्य प्रदेश के कुबेरेश्वर धाम में सोमवार को कांवड़ यात्रा से एक दिन पहले भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
श्रद्धालु प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से यहां पहुंचे थे, जिससे भंडारा, दर्शन और ठहराव की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। अफरातफरी में तीन लोग गिर गए, जिनमें से दो की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।
घायलों को सीहोर जिला अस्पताल पहुंचाने में भी भारी परेशानी हुई। भीड़ के चलते एंबुलेंस को ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचने में करीब डेढ़ घंटा लग गया। हादसे के तीन घंटे बाद भी प्रशासन मृतकों की शिनाख्त नहीं कर सका।
प्रशासन के दावे ध्वस्त
प्रशासन ने दावा किया था कि 4 हजार श्रद्धालुओं के लिए नमक चौराहा, राधेश्याम कॉलोनी, अटल पार्क, शास्त्री स्कूल आदि स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन रविवार शाम को ही भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई।
विधायक बोले- भीड़ ज्यादा थी, मैं खुद देखूंगा
सीहोर विधायक सुदेश राय ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि प्रशासन ने व्यवस्था की थी, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी दी गई है।
व्यवस्था में चूक
अपर कलेक्टर ने एसडीएम तन्नय वर्मा को प्रभारी नियुक्त किया था, फिर भी हादसे के समय मेडिकल टीम और पुलिस बल की तैनाती को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सवाल यह उठता है कि जब एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी, तो डायवर्जन प्लान और सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं समय पर लागू क्यों नहीं की गईं?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *