LOADING

Type to search

कोपरनिकस ओलंपियाड में उदयपुर के प्रखर सिंघवी की विश्व स्तर पर धाक

Local

कोपरनिकस ओलंपियाड में उदयपुर के प्रखर सिंघवी की विश्व स्तर पर धाक

Share

गणित में लॉजिक सिखाने पर दिया जोर, कहा- तभी बच्चे डरना छोड़ेंगे

उदयपुर। 4 अगस्त
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय में आयोजित कोपरनिकस ओलंपियाड 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त कर उदयपुर के छात्र प्रखर सिंघवी ने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रतियोगिता में दुनिया के 25 देशों के 38 हजार विद्यार्थियों में से प्रखर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
प्रखर का मानना है कि स्कूलों में गणित विषय का लॉजिक नहीं सिखाने से बच्चे इस विषय से डरने लगते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वे गणित के प्रूफ्स खुद समझें और बच्चों को भी समझाएं, ताकि बच्चे रटने के बजाय सोच-समझकर उत्तर दे सकें। इससे गणित सीखना रोचक और आसान हो जाएगा।
प्रखर ने बताया कि वह एक रिसर्च पेपर पर कार्य कर रहा है, जिसे किसी प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित कराया जाएगा। वह भविष्य में प्रोफेसर और रिसर्चर बनने की दिशा में कार्यरत है। कोपरनिकस ओलंपियाड में विज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और नवाचार से जुड़े जटिल प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों की विश्लेषण क्षमता और समाधान दक्षता का मूल्यांकन किया गया था।
एडवोकेट भरत सिंघवी और गृहिणी प्रतिभा के पुत्र प्रखर ने 8वीं में 10वीं कक्षा और 9वीं में 11वीं-12वीं का गणित पाठ्यक्रम पूरा कर लिया था। उसने अपनी सफलता का श्रेय वर्षों की मेहनत, गहन अध्ययन और उचित मार्गदर्शन को दिया। विज्ञान और गणित में विशेष रुचि रखने वाले प्रखर ने कहा कि समर्पण, अनुशासन और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *