LOADING

Type to search

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

National

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

Share

आज ही के दिन हटाया गया था अनुच्छेद-370, उन्हीं के कार्यकाल में हुआ था ऐतिहासिक फैसला

नई दिल्ली। 5 अगस्त
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। दोपहर 1:12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 11 मई से अस्पताल में भर्ती थे।
सत्यपाल मलिक बिहार, गोवा, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे। 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे। उनके कार्यकाल में ही 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था।
भ्रष्टाचार के आरोपों में भी रहे चर्चा में
CBI ने हाल ही में सत्यपाल मलिक पर भ्रष्टाचार के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी। आरोप है कि जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में 2,200 करोड़ रुपए के सिविल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट में घोटाला हुआ। मलिक पर यह आरोप तब लगा जब उन्होंने 2021 में खुद दावा किया था कि राज्यपाल रहते हुए उन्हें 150-150 करोड़ रुपए की रिश्वत का ऑफर दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। CBI ने 22 फरवरी 2024 को दिल्ली सहित कई स्थानों पर छापेमारी की थी।
अंतिम दिनों में बोले थे- “अब मोदी सरकार नहीं आएगी”
सत्यपाल मलिक ने अक्टूबर 2023 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वे लिखकर दे सकते हैं कि अगली बार मोदी सरकार नहीं आएगी। उन्होंने किसान आंदोलन, मणिपुर हिंसा और पुलवामा हमले जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बातें की थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *